महिला सशक्तिकरण एवं बालविकास विभाग, उत्तराखंड सरकार महिलाओं के सतत सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का सञ्चालन कर रही है I महिला सशक्तिकरण एवं बालविकास विभाग का लक्ष्य एक ऐसे हिंसामुक्त समाज का निर्माण करना है जहां हर महिला सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो और बिना भय व भेदभाव के समाज के विकास में भागीदार बन सके|
ई-महिला हाट एक भारतीय ई-कॉमर्स साइट है, जो महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड, भारत द्वारा प्रायोजित है। साइट की अवधारणा उत्तराखंड के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। साइट में हस्तशिल्प जीवन शैली उत्पाद, हथकरघा उत्पाद, जैविक खाद्य पदार्थ, घर का बना अचार आदि उत्पाद श्रेणियां शामिल हैं।
ई-महिला पोर्टल का उद्देश्य उत्तराखंड की महिलाओं एवं महिला संस्थानों को एक ऐसा सहज मंच प्रदान करना है जिसके मध्यम से वो अपने घरों में बनाई गयी चीजों को आसानी से देश-विदेश में पंहुचा सके तथा आर्थिक रूप से सशक्त बन सके
उत्तराखंड की महिला गृह उद्यमियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्रत बनने में मदद प्रदान करना व उत्तराखंड में बने शत- प्रतिशत स्थानीय उत्पादों का वितरण करना |
दुनिया भर में महिलाओं के पास खर्च करने के लिए बहुत कम है और बचाने के लिए उससे भी कम|
रोज़गार अपने साथ आर्थिक स्वतंत्रता लाता है, और वित्तीय स्वतंत्रता का मतलब है पुरुषों के समान महिलाओं के पास उनकी अपनी आवाज़ हो, जिसे घर पर, समुदाय के भीतर और देशव्यापी रूप में सुना जा सकता है | ई-महिला पोर्टल का लक्ष्य इसी आर्थिक स्वतंत्रता को उत्तराखंड की महिलाओं के लिए सुलभ बनाना है ताकि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सुदृढ़ बने |
कार्यक्षेत्र के जिला
वित्त पोषित परियोजनाएं
सक्रिय एसएचजी
महिला उद्यमी